Tuesday, October 2, 2018

ऋषि कपूर इलाज के लिए हुए अमेरिका रवाना, लिखा

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ( ) का कहना है कि वह थोड़े दिनों के लिए काम से ब्रेक लेकर इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं. ऋषि (66) ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और अपने प्रशसंकों से चिंता नहीं करने और किसी तरह की अटकलें नहीं लगाने को कहा. ऋषि ने ट्वीट कर कहा,"नमस्कार मैं अपने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर इलाज कराने के लिए अमेरिका जा रहा हूं. मैं अपने सभी प्रशंसकों से चिंता नहीं करे और बिना मतलब कयास या अटकलें नहीं लगाने का आग्रह करता हूं. मुझे फिल्में करते हुए 45 से अधिक साल हो गए हैं. मैं जल्द लौटूंगा."कपूर ने लिखा कि कुछ इलाज कराने के लिए अमेरिका जाने को वह काम से कुछ समय के लिए अवकाश ले रहे हैं. वह 45 साल से अधिक वक्त से फिल्मों में काम कर रहे हैं. लगातार काम में जुटे रहने से ‘थकान’ होना स्वाभाविक बात है.षि ने वर्ष 1970 की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से फिल्मों में डेब्यू किया था. वह इसके बाद 'बॉबी', 'खेल खेल में', 'कभी कभी', 'कर्ज', 'अमर अकबर एंथनी', 'हम किसी से कम नहीं', 'रफू चक्कर', 'बोल राधा बोल', 'फना', 'लव आजकल' और 'कपूर एंड संस' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. बता दें, उन्हें आखिरी बार पर्दे पर फिल्म 'मुल्क' में देखा गया था और उनकी आगामी फिल्म 'राजमा चावल' है. 

नई दिल्ली: दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर ( ) की पत्नी कृष्णा राज कपूर (   ) का अंतिम संस्कार सोमवार शाम चेंबूर स्थित शमशान घाट में होगा. बता दें, कृष्णा राज कपूर का निधन सोमवार सुबह हुआ. उनकी उम्र 87 साल थी. कृष्णा राज कपूर के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा उनके चेंबूर स्थित घर पर देखने को मिला. उनकी बेटी रीमा जैन मीडिया के कैमरों में काफी इमोशनल नजर आईं. रीमा जैन के दोनों बेटे अदार और अरमान मलिक मौके पर मौजूद दिखे. रणधीर कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर, काजोल, प्रेम चोपड़ा समेत कई सेलेब्स चेंबूर स्थित घर के बाहर नजर आए. महानायक अमिताभ बच्चन बेटी श्वेता नंदा बच्चन के साथ देखे गए.
कृष्णा राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने अपनी मां के निधन की पुष्टि सोमवार सुबह की. उन्होंने भाषा से हुई बातचीत में कहा, "आज सुबह पांच बजे मेरी मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उम्र भी इसमें एक बड़ा कारण रहा. उनके निधन से हम बेहद दुखी हैं." कृष्णा राज कपूर की पोती और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी ने अपनी दादी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि मैं आपके बेहद प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी.
मालूम हो कि, राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा ने साल 1946 में शादी की थी. जोड़ी के पांच बच्चे हैं. तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रीमा जैन और ऋतु नंदा. रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर इनके पोते और नातिन हैं.के इस सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली भजन सम्राट अनूप जलोटा ( ) और जसलीन मथारू (  अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी के बीच में कड़वाहट पैदा करने वाले घर के दो सदस्यों का बड़ा हाथ है. बिग बॉस (  हालांकि रोमिल ने अनूप-जसलीन के बीच मजाक में ब्रेकअप घर में खत्म करने की बात कही. जबकि अनूप जलोटा जब घरवालों के सामने जोड़ी तोड़ने की बात कही तो सुरभी ने इस पर सहमति जताई, जिसपर घरवालों और सुरभी में काफी बहस भी हुई. इस दौरान खान सिस्टर्स और सुरभी की बीच झड़प भी देखने को मिली. अब देखना होगा कि अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी कितनी दूर तक जाती है या फिर ब्रेकअप की बात पर कब ब्रेक लगता है. अनूप जलोटा (  ) के शो के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे अपने दर्द को बयान कर रहे हैं. मंगलवार को प्रसारित हुए बिग बॉस 12 ( जसलीन पूछती है कि "आप सीरियसली बोल रहे हैं?" तो इस पर अनूप जलोटा कहते हैं, "इस तरह के टास्क में इंसान की गहराई पता लगती है. मुझे कहा गया होता तो मैं सारे कपड़े लाकर दे देता. मैं इस रिलेशन से अलग हट रहा हूं. अब यह जोड़ी नहीं, और मैं सीरियस हूं. टास्क में सिर्फ कपड़े तो देने थे, जान थोड़े ही देनी थी."घर के सारे सदस्य अनूप जलोटा को समझाते हैं कि इतनी सी बात के लिए तीन साल के रिश्ते को नहीं तोड़ना चाहिए. लेकिन अनूप जलोटा किसी की भी बात सुनने से इनकार कर दे

ते हैं. जसलीन भी अनूप जलोटा से कहती हैं कि एक बार फिर अपने फैसले पर विचार कर लें. लेकिन अनूप जलोटा कुछ भी नहीं सुनते और जसलीन रोने लगती है.12) में अनूप जलोटा कह रहे हैं, "सारे मेंबर्स के सामने मैं कहना चाहता हूं कि कल जसलीन ने जो टास्क खेला है, वह मुझे बुरा लगा. यह सिद्ध करने वाली बात होती है प्रेम में, आप कपड़े वहां तक तो लाते. क्योंकि इन्होंने अपने कपड़े, मेकअप और बालों को ज्यादा प्रेम दिखाया है.  इसलिए अब मैं अकेला हूं. ये जोड़ी मैं तोड़ा रहा हूं" 12) में सोमवार को एंट्री करने वाली रोमिल और सुरभी की जोड़ी ने इन दोनों के रिश्ते में आग लगाने का काम किया है. ) के रिश्ते में कड़वाहट आ चुकी है. बिग बॉस के तीसरे हफ्ते की शुरुआत में नॉमिनेशन टॉस्क के दौरान जसलीन द्वारा कपड़े और मेकअप की कुर्बानी न देने पर अनूप जलोटा काफी निराश हुए. इस वजह से अब दोनों के बीच रिलेशनशिप खत्म होने तक की भी बात सामने आ चुकी है. यह मामला टास्क खत्म होने के दूसरे दिन उठा, जब इस बारे में घरवालों ने दोबारा बात की. फिलहाल इस रिश्ते को धीरे-धीरे लोग पसंद भी करने लगे थे, लेकिन अब ऐसी सिचुएशन आ चुकी है जब अनूप जलोटा ने इस मसले को लेकर काफी गंभीर हो गये.

No comments:

Post a Comment